गवेधुका के फायदे | gavedhuka ke fayde

नींबू जम्बीरी के फायदे | nimbu jambhiri ke fayde

नींबू जम्बीरी के फायदे 

नींबू जम्बीरी सुनने पर लगेगा कि यह नींबू है, लेकिन नींबू जंबीरी के गुण उससे अलग होते हैं, आयुर्वेद में इस अजीब से नाम के नींबू जंबीरी के फायदे अनगिनत होते हैं, इसके औषधीय फायदे कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग में लाया जाता है, चलिये इस नींबू जंबीरी के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। 

nimbu jambhiri plant images, nimbu jambhiri tree images, nimbu jambhiri images
nimbu jambhiri tree


नींबू जम्बीरी क्या है ? 

नींबू जंबीरी 3 से 4 मी ऊँचा, बहुत शाखाओं वाला कांटेदार, झाड़ीदार सदाहरित झाड़ी होता है, इसके फल गोलाकार 7.5 से 12.5 सेमी व्यास के, चमकीले पीले रंग के और रस से युक्त होते हैं।

अन्य भाषाओं में नींबू जम्बीरी के नाम 

नींबू जंबीरी का वानास्पतिक नाम सिट्रस लिमन होता है, इसका कुल रूटेसी होता है और इसको अंग्रेजी में लैमन कहते हैं, चलिये अब जानते हैं कि नींबू जंबीरी और किन-किन नामों से जाना जाता है। 

  • Sanskrit - जम्बीर 
  • Hindi - जमीरी नींबू, बड़ानीबू, पहाड़ी नीबू 
  • Urdu - निम्बू  
  • Kannada - काडलिम्बे  
  • Gujrati - गोदडिया, लिंबु दोडिगा 
  • Telugu - जांभिर निम्ब  
  • Tamil - पेरिया येलुमिच्चई  
  • Bengali - जामीरालेबू, गोंडालेंबु  
  • Nepali - कागती 
  • Punjabi - गलगल, कीमती 
  • Marathi - इड लिंबु  
  • Malayalam - मातलम, गनपतिनरकम्
  • Arbi - कलम्बक  
  • Persian - लीमू कागी।

नींबू जंबीरी का औषधीय गुण 

  • इसका फल विरेचक, कृमिनाशक, पूयरोधी, तृष्णा या प्यास, अजीर्ण या बदहजमी, विसूचिका, अतिसार या दस्त, श्वास या सांस, आध्मान, आमवात या गठिया, वातरक्त या गठिया, आमातिसार या प्रतिश्याय, शूल या दर्द, विबन्ध या कब्ज, छर्दि या उल्टी होता है।
  • यह अम्ल, मधुर, गर्म, गुरु, तीक्ष्ण, कफवातशामक तथा पित्तवर्धक होता है।
  • यह दीपन, रुच्य, सुगंधित, पाचन, विबन्ध या कब्ज, शूल या दर्द, कास या खांसी, छर्दि या उल्टी, तृष्णा या प्यास, आमदोष, श्वास या सांस, हृदय की पीड़ा, कृमि होता है।
  • नींबू जंबीरी के पत्ते तीखे तथा वातकफ से आराम दिलाता है।

नींबू जंबीरी के फायदे और उपयोग 

नींबू जंबीरी में पौष्टिकारक गुण होता है, उतना ही औषधी के रूप में कौन-कौन से बीमारियों के लिए फायदेमंद होते है, चलिये इसके बारे में आगे जानते हैं :-

नींबू जंबीरी कान दर्द से आराम दिलाता है 

किसी कारणवश अगर कान में दर्द हो रहा है और कोई उपचार काम नहीं दे रहा है, तो जम्बीर नींबू के रस से सिद्ध तेल को 1-2 बूँद कान में डालने से कान दर्द से आराम मिलता है।

नींबू जंबीरी अम्लपित्त या एसिडिटी के इलाज में फायदेमंद है 

एसिडिटी से परेशान रहते हैं, तो नींबू जंबीरी का सेवन इस तरह से करने पर जल्दी आराम मिलता है, पके जम्बीर फल के रस 5 से 10 मिली का सेवन करने से अम्लपित्त, आमातिसार, अजीर्ण या अपच में लाभ होता है।

नींबू जंबीरी अजीर्ण या बदहजमी के सेवन में फायदेमंद है 

जम्बीर फल के रस में लवण या नमक मिलाकर सेवन करने से अजीर्ण तथा अरुचि के इलाज में लाभ मिलता है।

नींबू जंबीरी मसूरिका के इलाज में फायदेमंद है 

जम्बीरी नींबू के रस में गुड़ मिलाकर सेवन करने से मसूरिका या चेचक के कष्ट से आराम दिलाने में मदद मिलती है।

नींबू जंबीरी दद्रु या रिंगवर्म के कष्ट में लाभकारी है 

अगर बार-बार रिंगवर्म निकल रहा है और इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो जम्बीर फल के रस में नमक मिलाकर लगाने से दद्रु या रिंगवर्म से आराम मिलता है।

नींबू जंबीरी त्वचा संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है 

10 मिली जम्बीर फल के रस में 100 मिली पानी मिलाकर गरारा करने से शीताद् आदि त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभ होता है।

नींबू जंबीरी बुखार के लक्षणों में फायदेमंद है 

बुखार के ताप, जलन और दर्द जैसे लक्षणों से आराम पाना चाहते हैं, तो नींबू जंबीरी का इस्तेमाल इस तरह से करने से आराम मिलता है :-

  • इसके शीतल मधुर रस का सेवन करने से बुखार से आराम मिलता है।
  • बुखार और अन्य प्रदाहिक दर्दों में इसके रस को शर्बत के साथ पिने से लाभ मिलता है।

नींबू जंबीरी शरीर के दर्द के कष्ट से आराम दिलाता है 

5 से 15 मिली फल के रस में 65 मिग्रा यवक्षार तथा शहद मिलाकर सेवन करने से पार्श्वशूल, गृध्रसी या साइटिका, कटिशूल या कमरदर्द तथा नितम्बसंधि के दर्द से आराम मिलता है।

नींबू जंबीरी का उपयोगी भाग 

आयुर्वेद के अनुसार नींबू जंबीरी का औषधीय गुण इसके इन भागों को प्रयोग करने पर सबसे ज्यादा मिलता है :-

  • फल का रस
  • छिलका
  • पत्ता  
  • तेल।

नींबू जंबीरी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए ?

यदि आप किसी ख़ास बीमारी के घरेलू इलाज के लिए नींबू जंबीरी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही इसका उपयोग करें। 

नींबू जंबीरी कहां पाया या उगाया जाता है ?

भारत में यह हिमालय पर 1200 मी की ऊंचाई तक तथा उत्तर भारत, कर्नाटक, तमिलनाडू, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, आसाम एवं पंजाब में पाया जाता है।

पट्टशाक के फायदे | pattashak ke fayde

  1. nimbu jambhiri ke fayde in hindi
  2. nimbu jambhiri fruit ke fayde
  3. nimbu jambhiri paudha ke fayde
  4. nimbu jambhiri fal ke fayde
  5. nimbu jambhiri tree ke fayde 
  6. nimbu jambhiri phool ke fayde
  7. nimbu jambhiri phool ke fayde bataye
  8. nimbu jambhiri ke phool ke fayde batao
  9. nimbu jambhiri ka phool ke fayde
  10. nimbu jambhiri ful ke fayde
  11. nimbu jambhiri ke upyog
  12. nimbu jambhiri ke phool ke fayde hindi mein
  13. nimbu jambhiri ki patti ke fayde
  14. nimbu jambhiri ke phool ke fayde
  15. nimbu jambhiri ke phool khane ke fayde
  16. nimbu jambhiri kada benefits
  17. nimbu jambhiri phool benefits
  18. nimbu jambhiri ark benefits in hindi
  19. nimbu jambhiri flower benefits
  20. nimbu jambhiri phool benefits in hindi
  21. nimbu jambhiri ark benefits
  22. benefits of nimbu jambhiri flower
  23. benefits of nimbu jambhiri leaves
  24. nimbu jambhiri flower benefits in hindi
  25. nimbu jambhiri flower health benefits
  26. benefits of nimbu jambhiri phool
  27. nimbu jambhiri plant benefits

टिप्पणियाँ