गवेधुका के फायदे | gavedhuka ke fayde

बेली के फायदे | beli ke fayde

बेली के फायदे

आयुर्वेद में ऐसे कई जड़ी-बूटियों और पौधों का जिक्र मिलता है, जो हमारी सेहत के लिए गुणकारी हैं, बेली का पौधा भी कई तरह की बीमारियों से हमें बचाता है, इस लेख में हम बेली के फायदे, उपयोग के तरीके और औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं |  


Naringi cranulata tree images, Naringi cranulata plant images
beli ke fayde

बेली क्या है ? 

बेली का पौधा ६ मीटर ऊँचा और झाड़ीदार होता है, इसकी खुरदुरी छाल भूरे रंग की होती है, इस पौधे के कांटे और पत्तियों की मदद से इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है, इसके कांटो और पत्तियों की लंबाई २ से २.५ सेमी तक होती है, बेली का फल गोल और बीजयुक्त होते हैं |  

अन्य भाषाओं में बेली के नाम  

बेली का वानस्पतिक नाम नारिंगी क्रेनुलाटा है, यह रूटेसी कुल का पौधा है | 

  • Hindi - बेली
  • Sanskrit - बिल्वपर्णी
  • Odia - भेंटा 
  • Kannad - नयीबुलल 
  • Tamil - नयेविला 
  • Telugu - टोरा-इलागा 
  • Malyalam - कटुनारकन 
  • Marathi - टोंडसा | 

बेली के औषधीय गुण 

  • यह ज्वरघ्न, अपस्माररोधी, विरेचक तथा बलकारक होता है।
  • इसकी मूल विरेचक होती है।
  • इसके फल बलकारक, तिक्त तथा कषाय होते हैं।

बेली के फायदे और उपयोग 

बेली के औषधीय गुणों के बारे में आप जान चुके हैं, आइए अब जानते हैं कि किन बीमारियों या समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में बेली का इस्तेमाल किया जा सकता है |  

बेली अपच दूर करने में फायदेमंद है 

अगर आप भी अक्सर अपच से परेशान रहते हैं और इसके लिए दवाइयों की बजाय कोई घरेलु उपचार खोज रहे हैं, तो बेली आपके लिए बहुत काम की चीज है, आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि १ से २ ग्राम बेली के जड़ का चूर्ण गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करने से अपच की समस्या में लाभ मिलता है, अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें | 

बेली दाद, खाज और खुजली मिटाने में सहायक है 

दाद, खाज और खुजली की समस्या किसी को भी हो सकती है, गर्मियों और बारिश के मौसम में आमतौर पर अधिकांश लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं, खुजली दूर करने के लिए भी आप बेली का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए दाद या खुजली वाली जगह पर बेली के पत्तों को पीसकर लगाएं, इसके उपयोग से कुछ ही दिनों में समस्या ठीक हो जाती है | 

बेली चेहरे की झाइयां कम करने में सहायक है 

चेहरे पर झाइयां या दाग-धब्बे होना एक आम समस्या है और इसे कम करने के लिए पुरुष और महिलाएं कई तरह की क्रीम और दवाइयां का उपयोग करते हैं, आपको बता दें कि कई आयुर्वेदिक औषधियां भी चेहरे की झाइयां कम करने में मदद करती हैं, बेली के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाने से झाइयां और दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे का निखार बढ़ता है |  

बेली घाव को जल्दी भरने में मदद करता है 

अगर आपके शरीर में कहीं घाव निकल आया है, तो उसके घरेलू उपचार के रूप में बेली का इस्तेमाल कर सकते हैं, विशेषज्ञों के अनुसार पहले बेली के पत्तों का काढ़ा बना लें और फिर उससे घाव को साफ करें, इससे घाव या फोड़ा जल्दी ठीक होते हैं |  

बेली बालों के रोम में सूजन की समस्या से राहत दिलाता है 

फोलिक्यूलाइटिस एक त्वचा रोग है, जिसमें बालों की जड़ों के आसपास सूजन हो जाती है और वहां छोटे-छोटे दाने या रैशेज निकलने लगते हैं, अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो इससे निजात पाने के लिए बेली का उपयोग कर सकते हैं, बेली की छाल को पीसकर गर्म कर लें और इसका पुल्टिस बनाकर उस जगह पर बांध दें, ऐसा करने से जल्दी आराम मिलता है |  

बेली के उपयोगी भाग 

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार बेली के पौधे के पाँचों प्रमुख भाग जड़, पत्तियां, तना, छाल आदि सेहत के लिए गुणकारी हैं |  

बेली का उपयोग कैसे करें 

बेली का उपयोग आप ऊपर बताई गयी समस्याओं के घरेलु उपचार के रूप में कर सकते हैं, किस बीमारी के लिए कितनी मात्रा का उपयोग करना है, इसकी जानकारी अपने नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक से लें |  

बेली कहां पाया या उगाया जाता है ? 

बेली का पौधा पूरे भारत में पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है, इसके अलावा पर्णपाती जंगलों में भी यह पौधा पाया जाता है |  

बैंगन के फायदे | baingan ke fayde

  1. naringi crenulata medicinal uses
  2. naringi crenulata plant
  3. naringi crenulata flowers of india
  4. beli ke fayde in hindi
  5. beli ke fayde batao
  6. beli ke fayde in marathi
  7. beli ke fayde aur nuksan
  8. beli ke fayde in hindi
  9. beli ke fayde in urdu
  10. beli ke fayde bataye
  11. beli ke fayde in urdu
  12. beli ke fayde aur nuksan
  13. beli ke fayde
  14. beli ke fayde aur nuksan in hindi
  15. beli khane ke fayde aur nuksan bataye
  16. beli ke fayde batao
  17. beli khane ke fayde bataen
  18. beli khane ke fayde bataen
  19. beli khane ke fayde bataye
  20. beli ke labh
  21. desi beli ke fayde
  22. beli health benefits
  23. beli plant
  24. beli ke fayde hindi me
  25. beli ke fayde hindi me
  26. beli khane ke fayde in urdu
  27. beli khane ke fayde
  28. beli khane ke fayde in hindi
  29. beli ki sabji ke fayde aur nuksan
  30. beli ka pani peene ke fayde
  31. beli khane ke fayde nuksan
  32. beli khane ke fayde or nuksan
  33. beli ki sabji ke fayde
  34. beli khane ke fayde video
  35. beli ka bij

टिप्पणियाँ