गवेधुका के फायदे | gavedhuka ke fayde

बैंगन के फायदे | baingan ke fayde

बैंगन के फायदे

अधिकांश लोगों को बैंगन की सब्जी का स्वाद पसंद नहीं आता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि बैंगन से सेहत को कोई फायदा नहीं होता है, जबकि ऐसा नहीं है बैंगन हमारी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है, यह पेट के रोगों से लेकर बवासीर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में फायदा पहुंचाता है | 

baingan images, baingan plant images, baingan tree images
baingan ke fayde

बैंगन क्या है ? 

बैंगन का उपयोग मुख्य रूप से सब्जी के रूप में किया जाता है और देश के कई हिस्सों में इसकी खेती की जाती है, बैंगन के पौधे लगभग ६० से १०० सेमी ऊँचाई वाले और पत्तेदार होते हैं, इसके फूल बैगनी रंग के होते हैं और इसके फल गहरे बैगनी, सफ़ेद या पीले रंग के लंबे अंडाकार आकार में होते हैं |  

अन्य भाषाओं में बैंगन के नाम 

बैंगन का वानस्पतिक नाम सोलेनम् मेलोंजेना है, यह सोलैनेसी कुल का पौधा है |  

  • Hindi - भंटा, बैंगन, बैगुन
  • Sanskrit - वृंताक, वार्ताकी, भण्टाकी, वार्त्ताकफ, भाण्टिका
  • Odia - बैंगन 
  • Urdu - बेंगन 
  • Kannad - बदने, गुलबदने 
  • Gujrati - रिङ्गाणा, वेंगण 
  • Tamil - कत्तरिक्काइ 
  • Telugu - बंकाया, वेरीवेंगा 
  • Nepali - भाण्टा 
  • Bengali - बेगुन 
  • Marathi -वांगे, वांगी  
  • Malyalam - वालूटीना | 

बैंगन के औषधीय गुण  

  • बैंगन कटु, तिक्त, मधुर, उष्ण, लघु, तीक्ष्ण, स्निग्ध, क्षारीय, कफवातशामक, दीपन, शुक्रकारक, रुचिकारक, हृद्य, वृष्य, बृंहण, ग्राही, निद्राकर, चक्षुष्य, पित्तल तथा शोणितवर्धक होता है।
  • यह ज्वर, कास, अरुचि, कृमि, अर्श, हृल्लास तथा श्वासनाशक है।
  • अङ्गार पर भुना हुआ बैंगन अत्यन्त लघु, अग्निदीपन तथा किञ्चित् पित्तकारक होता है।
  • तैल तथा नमक युक्त भुना बैंगन गुरु तथा स्निग्ध होता है।
  • श्वेत बैंगन अर्श में हितकर तथा बैंगन की अपेक्षा हीन गुण वाला होता है।
  • बैंगन का पक्व फल क्षार युक्त, गुरु, पित्तकारक तथा वातकोपक होता है।
  • बैंगन की मूल श्वासकष्टरोधी, रेचक, वेदनाहर एवं हृद्य होती है।
  • यह तत्रिकाशूल, हृद्दौर्बल्य, शोथ, नासागत व्रण, अजीर्ण, ज्वर, हृदयगत रोग, श्वासगतरोग, श्वासनलिकाशोथ, श्वासकष्ट, विसूचिका एवं मूत्रकृच्छ्र शामक होता है।

बैंगन के फायदे और उपयोग 

बैंगन की सब्जी या भरता तो हम सब ने खाया है, लेकिन शायद ही किसी को मालूम हो कि बैंगन का स्वाद जितना अच्छा है, उतना ही यह सेहत के लिए गुणकारी भी है |  

बैंगन कान के दर्द से राहत दिलाता है 

अगर आप कान दर्द से परेशान हैं, तो बैंगन का उपयोग करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं, विशेषज्ञों के अनुसार बैंगन के जड़ के रस की १ से २ बूँद मात्रा कान में डालने से कान का दर्द और सूजन कम होता है |  

बैंगन दांत दर्द से आराम दिलाने में सहायक है 

दांत में दर्द होना एक आम समस्या है, ठीक से दांतों की साफ-सफाई का ध्यान ना रखना इसका मुख्य कारण है, अगर आप भी दांतों के दर्द से परेशान हैं, तो बैंगन की जड़ का इस्तेमाल करें, बैंगन की जड़ का पाउडर बना लें और इसे दांतों पर रगड़ें, इससे दांतों का दर्द दूर होता है | 

बैंगन पेट के रोगों में उपयोगी है 

पेट फूलना, अपच और भूख ना लगने जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी बैंगन का उपयोग किया जा सकता है, इन समस्याओं से राहत पाने के लिए कच्चे बैंगन की सब्जी बनाकर खाएं |  

बैंगन उल्टी रोकने में मदद करता है 

अगर आपको उल्टी हो रही है या जी मचला रहा है, तो इसे रोकने के लिए बैंगन का उपयोग करें, विशेषज्ञों के अनुसार ५ मिली बैंगन की पत्तियों के रस में ५ मिली अदरक का रस मिलाकर पीने से उल्टी रुक जाती है | 

बैंगन बवासीर के रोगियों के लिए उपयोगी है 

खराब खानपान और गलत जीवनशैली के कारण कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं और आगे चलकर बवासीर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो जाते हैं, अगर आप भी बवासीर के मरीज हैं और इससे होने वाले ब्लीडिंग और दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो बैंगन का आगे बताए गए तरीके से उपयोग करें, इसके लिए बैंगन के पत्तों को महीन पीसकर उसमें जीरा और शक्कर मिलाकर सेवन करें, इसके सेवन से रक्तस्राव और दर्द दोनों से आराम मिलता है | 

बैंगन पेशाब के समय होने वाले दर्द से राहत दिलाता है 

कई लोग पेशाब करते समय जलन एवं दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो बैंगन के जड़ के रस की ५ मिली मात्रा का सेवन करें, इस समस्या से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें | 

बैंगन का उपयोग जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए करें 

जाड़ों का मौसम आते ही कई लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हो जाते हैं, खासतौर पर बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, आयुर्वेद में बताए कुछ घरेलु उपचार अपनाकर आप जोड़ों के दर्द से आराम पा सकते हैं, इसके लिए बैंगन को भूनकर उसे पीस लें और दर्द वाली जगह पर कपड़े में लपेटकर बांधें, इससे दर्द जल्दी दूर होता है |  

बैंगन घाव को जल्दी भरने में सहायक है 

शरीर में कहीं छोटा-मोटा घाव हो जाए तो आयुर्वेद में बताए कई घरेलू उपाय अपनाकर आप घाव को जल्दी भर सकते हैं, विशेषज्ञों के अनुसार बैंगन की जड़ के चूर्ण को पानी में उबालकर और फिर ठंडा करके घाव को धोने से घाव जल्दी ठीक होता है |  

बैंगन का इस्तेमाल खुजली दूर करने के लिए करें 

खुजली की समस्या दूर करने में बैंगन का उपयोग कैसे करें, इसके लिए बैंगन के पत्तों और फलों को कुचलकर उसमें शक्कर मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं, इस लेप को लगाने से खुजली जल्दी मिटती है।

बैंगन अनिद्रा की समस्या दूर करने में सहायक है 

आज कल देर रात तक जागना और काम करना काफी प्रचलन में है, जिसकी वजह से लोगों में अनिद्रा की बीमारी बढ़ती जा रही है, अगर आप भी देर रात तक नींद ना आने से परेशान हैं, तो बैंगन को अपनी डाइट में शामिल करें, विशेषज्ञों का कहना है कि बैंगन के भरते में शहद मिलाकर खाने से रात में अच्छी नींद आती है | 

बैंगन चोट के दर्द से राहत दिलाने में उपयोगी है 

बैंगन का उपयोग सब्जी के रूप में खाने के अलावा और भी कई तरह से किया जा सकता है, जैसे कि आपको अचानक कोई चोट लग जाए और तेज दर्द हो रहा हो, तो बैंगन को भूनकर उसमें हल्दी व प्याज मिलाकर चोट वाली जगह पर बांधें, इसके अलावा भुने हुए बैंगन के १० से १५ मिली रस में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाने से भी चोट का दर्द कम होता है।

बैंगन के उपयोगी भाग 

आयुर्वेद के अनुसार बैंगन के निम्न भाग सेहत के लिए उपयोगी है :- 

  • फल 
  • पत्तियां 
  • जड़ | 

बैंगन का इस्तेमाल कैसे करें ? 

अगर आप बैंगन का इस्तेमाल सब्जी या भोजन के रूप में कर रहे हैं, तो बाकी सब्जियों की तरह ही इसका सेवन करें, लेकिन अगर आप किसी बीमारी के घरेलू उपाय के रूप में इसका उपयोग करना चाहते हैं, तो खुराक की सही जानकारी के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें |  

बैंगन कहां पाया या उगाया जाता है ? 

पूरे विश्व के गर्म हिस्सों में बैंगन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, भारत के अधिकांश राज्यों में लोग इसे सब्जी के रूप में उगाते हैं, आप अपने बगीचे में भी इसका पौधा लगा सकते हैं | 

जंगली बादाम के फायदे | jangli badam ke fayde

  1. baingan ke fayde in hindi
  2. baingan ke fayde batao
  3. baigan ke fayde in marathi
  4. baigan ke fayde aur nuksan
  5. baigan ke fayde in hindi
  6. baigan ke fayde in urdu
  7. baigan ke fayde bataye
  8. brinjal ke fayde in urdu
  9. baingan ke fayde aur nuksan
  10. brinjal ke fayde
  11. baigan ke fayde aur nuksan in hindi
  12. baigan khane ke fayde aur nuksan bataye
  13. baigan ke fayde batao
  14. baingan khane ke fayde bataen
  15. baigan khane ke fayde bataen
  16. baigan khane ke fayde bataye
  17. baingan ka bharta ke fayde in hindi
  18. baingan ka bharta ke fayde
  19. baigan ke labh
  20. desi baigan ke fayde
  21. baingan health benefits
  22. baingan plant
  23. brinjal ke fayde hindi me
  24. baigan ke fayde hindi me
  25. baingan khane ke fayde in urdu
  26. baingan ka juice
  27. baingan khane ke fayde
  28. baingan khane ke fayde in hindi
  29. baingan ki sabji ke fayde aur nuksan
  30. baingan ka pani peene ke fayde
  31. baigan khane ke fayde nuksan
  32. baigan khane ke fayde or nuksan
  33. safed baigan ke fayde
  34. baingan ki sabji ke fayde
  35. baigan khane ke fayde video
  36. white baingan ke fayde
  37. baingan ka bij

टिप्पणियाँ