गवेधुका के फायदे | gavedhuka ke fayde

रीठा के फायदे | reetha ke fayde

रीठा के फायदे

रीठा एक बहुत ही फायदेमंद जड़ी बूटी है, महिलाएं अधिकांशतः रीठा का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि बालों से संबंधित समस्याएं जैसे- बालों को झड़ने से रोकने और बालों को बढ़ाने आदि में रीठा के फायदे मिलते हैं, बालों को धोने के लिए भी रीठा के फलों का उपयोग किया जाता है, रीठे के फलों को पानी में भिगोने के बाद जो झाग निकलता है, उसे शरीर में लगाने से शरीर की जलन ठीक होती है, इसके अलावा भी रीठा के फायदे हैं, आयुर्वेद में रीठा को बहुत ही गुणकारी जड़ी बूटी बताया गया है, अगर आप रीठा के इस्तेमाल से होने वाले फायदे के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए जानते हैं।



ritha tree images, ritha plant images, ritha fruits images, ritha images
ritha ka plant


रीठा क्या है ?

रीठा एक जड़ी बूटी है, रीठा की मुख्यतः दो प्रजाति पाई जाती हैं :-
  • सैपिनडस मूकोरोस्सी (sapindus mukorossi) :- यह वृक्ष लगभग 15 मीटर ऊँचा होता है, इसके फूल सफेद और बैंगनी रंग के होते हैं, इसके फल गुदेदार, झुर्रीदार व चमकीले होते हैं, जो सूखने पर शयामले रंग के हो जाते हैं, इस फल की बीज गोलाकार, शयामले रंग के होते हैं, एक फल में तीन बीज होते हैं।
  • सैपिनडस त्रिफोलिटस (sapindus trifoliatus) :- इस रीठा के फलों की आकृति वृक्काकार होती है, इसे अलग करने पर जुड़े हुए स्थान पर हृदयाकार चिह्न पाया जाता है, ये पकने पर थोड़ा लाल और भूरे रंग का हो जाता है, इसके फल एक साथ जुड़े होते हैं, इसके वृक्ष विशेषतः दक्षिण भारत में मिलते हैं।

अनेक भाषाओं में रीठा के नाम 

रीठा का वानस्पतिक नाम सेपिन्डस सपोनेरिया (sapindus saponaria) है, और यह सेपिंडेसी (sapindaceae) कुल का है, रीठा के अनेक नाम ये हैं :-
  • Hindi - रीठा, अरीठा
  • Sanskrit - अरिष्टक, माङ्गल्य, कृष्णवर्ण, अर्थसाधन, रक्तबीज, पीतफेन, फेनिल, गर्भपातन, गुच्छफल
  • English - सोप नट ट्री ऑफ नार्थ इण्डिया, सोपनट ट्री, चाइनीज सोपबेरी
  • Oriya - ईटा
  • Assamese - रीठा
  • Gujarati - कुंकुटे कायि
  • Tamil - पोन्नन कोट्टइ
  • Bengali - रीठेगाछ, रीठे
  • Nepali - रिठ्ठा
  • Punjabi - दोड़न
  • Marathi - रीठा, रिठा
  • Arabic - फिन्दुक-इ-हिन्दी, हैथागुटी
  • Persian - फुनके फारसी।

रीठा के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार, आप रीठा के औषधीय गुण से अनेक फायदे ले सकते हैं :-

रीठा बालों की समस्या में फायदेमंद

  • बालों में जूं (जुएं) की परेशानी हो तो कपूर कचरी 100 ग्राम, नागरमोथा 100 ग्राम और कपूर तथा रीठा फल की गिरी के साथ, आँवला, शिकाकाई लें, इनका मिश्रण बना लें, इससे बाल धोने से बालों में चमक आती है, बाल लंबे और घने होते हैं, रूसी की पेरशानी भी ठीक हो जाती है। 
  • जूं (जुओं) की समस्या को खत्म करने के लिए 40-40 ग्राम, शिकाकाई 25 ग्राम, आँवले 200 ग्राम लें, इन सबका चूर्ण बना लें, 50 ग्राम चूर्ण लेकर पानी मिला लें, इस लुगदी को बालों में लगाएं, कुछ देर बाद बालों को गुनगुने पानी से खूब धो लें, इससे जूं तथा लीखें मर जाती हैं, बाल मुलायम भी होते हैं।

रीठा माइग्रेन में लाभदायक है

  • माइग्रेन या अधकपारी में रीठा फल के रस में 1-2 काली मरिच घिस लें, इसे नाक के रास्ते 4 से 5 बूँद लें, इससे आधासीसी (अधकपारी) के दर्द से आराम मिलता है।
  • रीठा के जल को 1 से 2 बूँद नाक में डालने से भी माइग्रेन और मस्तक रोग ठीक होता है।

रीठा दांतों की बीमारियों में लाभकारी है

दांतों के रोग के इलाज के लिए रीठा के बीजों को तवे पर जलाकर पीस लें, इसमें बराबर मात्रा में पिसी हुई फिटकरी मिला लें, इस चूर्ण को दांतों पर मलने से दांतों के सब प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं।

रीठा खांसी में सहायक है

कफ की बीमारी में 1 ग्राम रीठा चूर्ण या रीठा पावडर तथा 2 से 3 ग्राम त्रिकटु चूर्ण को 50 मिली पानी में डालकर रखें, सुबह जल को साफकर अलग शीशी में भर लें, इस जल की 4 से 5 बूंद सुबह खाली पेट नियमित रूप से नाक में डालें, इससे अन्दर जमा हुआ कफ बाहर निकल जाता है तथा सिर दर्द से तुरन्त लाभ मिलता है।

रीठा दमा में फायदेमंद है

  • रीठा का इस्तेमाल कर दमा में लाभ लिया जा सकता है, दमा के लिए रीठा के फल को पीसकर उसको सूंघें।
  • रीठा फल को जल के साथ पीस लें, इसमें 1-2 नग काली मिर्च भी पीस लें, इस जल की 5 से 6 बूँद नाक में डालने से भी दमे में लाभ होता है।

रीठा आंखों की बीमारियों में उपयोगी है

आप आंखों के रोग में भी रीठा से फायदा ले सकते हैं, आंखों की बीमारी जैसे- आंख के दर्द या आंख से पानी बहने पर रीठा फल को जल में उबाल लें, इस जल से आंखों को धोएं।

रीठा दस्त रोकने में लाभदायक है

दस्त रोकने के लिए रीठा की 4½ ग्राम गिरी को 100 मिली पानी में मथें, जब झाग निकलने लगे तो इस जल को हैजा और दस्त के रोगी को पिलाएं, इससे लाभ होता है।

रीठा वीर्य विकार में लाभकारी है

वीर्य विकार का इलाज करने के लिए रीठा की गिरी को पीस लें, इस चूर्ण या रीठा पावडर में बराबर मात्रा में गुड़ मिला लें, इसे एक चम्मच की मात्रा में सुबह और शाम पिएं, आपको इसे एक कप दूध के साथ सेवन करना है, इससे लाभ होता है।

रीठा मासिक धर्म विकार में फायदेमंद है

मासिक धर्म संबंधी परेशानी में रीठा फल की छाल या गिरि को महीन पीसकर शहद मिला लें, इसका पेस्ट बनाकर योनि के अंदर रखें, इससे मासिक धर्म संबंधी विकारों में लाभ होता है, बेहतर लाभ के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।

रीठा सूजन को दूर में सहायक है

रीठा में एक रिसर्च के अनुसार कुछ ऐसे तत्व पाये जाते है, जो कि एंटी-इंफ्लेमेटरी का कार्य करते है, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। 

रीठा त्वचा के लिए लाभदायक है

रीठा के पानी का प्रयोग त्वचा के घाव को साफ़ करने में किया जाता है, जिससे घाव के साफ़ रखने और उसमें खुजली रोकने में मदद मिलती है।

रीठा बालों के लिए लाभकारी है

रीठा का प्रयोग एक प्राकृतिक रूप से सिर और बालों की सफाई करने के लिए किया जाता है, शैम्पू में एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में किया जाता है, रीठे के फलों को पानी में भिगोने के बाद जो झाग निकलता है, जो कि बालों की सफाई में सहायता करता है। 

रीठा प्रसव संबंधित समस्याओं में उपयोगी है

प्रसव को आसान बनाने में भी रीठा का प्रयोग फायदेमंद होता है, इसके लिए रीठा फल के झाग में रूई को भिगो लें, इसे योनि में रखने से प्रसव आसानी से हो जाता है।

रीठा मूत्र रोग में फायदेमंद है

पेशाब करते समय दर्द होता हो तो 25 ग्राम रीठा को 1 लीटर पानी में रात भर के लिए भिगो दें, इस पानी को सुबह साफ कर लें, इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिलाने से पेशाब संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है।

रीठा खूनी बवासीर में लाभदायक है

रीठा फल से बीज निकालें और फल के शेष भाग को तवे पर जला लें, इसमें बराबर मात्रा में कत्था मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें, इस चूर्ण को सुबह और शाम मक्खन या मलाई के साथ सेवन करें, इसे 7 दिनों तक सेवन करना है, इससे खूनी बवासीर में फायदा होता है।

रीठा मिर्गी रोग में लाभकारी है

मिर्गी की बीमारी में रीठा के बीज, गुठली और छिलके सहित रीठा को पीस लें, इसे मिरगी के रोगियों को रोज सूघाएं, इससे मिर्गी रोग में फायदा होता है।

रीठा अफीम का नशा उतारने में उपयोगी है

अफीम के नशे को उतारने के लिए भी रीठा का प्रयोग किया जाता है, इसके लिए रीठा को पानी में इतना उबालें कि पानी में भाप आने लगे, इस पानी को आधा कप की मात्रा में पिलाने से अफीम का नशा उतर जाता है।

रीठा जहरीले कीड़ों के काटने पर फायदेमंद है

  • रीठा की गिरी को सिरके से पीसकर विषैले कीटों के काटने वाले स्थान पर लगाएं, इससे फायदा होता है।
  • रीठा फल को पानी में पका लें, इसे थोड़ी मात्रा में पीने से भी मुंह से पिया गया जहर उल्टी के रास्ते बाहर निकल जाता है।

रीठा बिच्छू के काटने पर लाभदायक है

  • बिच्छू के जहर का असर कम करने में रीठा फायदेमंद होता है, बिच्छू के काटने पर रीठा के फल की मज्जा में तम्बाकू का चूर्ण मिला लें, इसे हुक्के में रखकर पीने से बिच्छू का विष उतरता है।
  • इसी तरह रीठा फल की गिरी को पीस लें, इसमें बराबर भाग में गुड़ मिला लें, इसकी 1-2 ग्राम की गोलियाँ बना लें, पांच-पांच मिनट बाद पानी के साथ गोली खिलाएं, 15 मिनट में ही तीन गोली देने से बिच्छू का विष उतरता है।
  • इसके अलावा रीठा फल को पीसकर आंख में काजल की तरह लगाने से तथा डंक वाले स्थान पर लगाने से भी बिच्छू का विष उतरता है।

रीठा के उपयोगी भाग

आप रीठा का उपयोग इन रूपों में कर सकते हैं :-
  • फल
  • बीज। 

रीठा का इस्तेमाल कैसे करें ?

रीठे को इस्तेमाल करने और औषधीय प्रयोग कर बेहतर परिणाम के लिए चिकित्सक से परामर्श लेना नहीं भूलना चाहिए।

रीठा के नुकसान

किसी भी चीज का अधिक उपयोग करने पर नुकसान होने की संभावना रहती है, उसी तरह रीठा के साथ भी है, इसलिए जो लोग गर्म प्रकृति के हैं, उन्हें रीठा का अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए, रीठा के प्रयोग चिकित्सक से परामर्श लेकर ही करना चाहिए, साथ ही रीठे से निकलने वाले झाग को आँखों में जाने से बचाना चाहिये।

रीठा कहां पाया या उगाया जाता है ?

रीठा के वृक्ष सम्पूर्ण भारत में पाए जाते हैं।


कटेरी के फायदे | kateri ke fayde

  1. ritha ke fayde for hair
  2. ritha ke fayde balo ke liye
  3. ritha lagane ke fayde
  4. ritha ke fayde in hindi
  5. ritha ke beej ke fayde
  6. ritha ke upyog
  7. ritha ka upyog
  8. ritha che upyog
  9. ritha ke fayde hair
  10. reetha ke fayde balo ke liye
  11. reetha ke fayde for hair in hindi
  12. reetha ke fayde aur nuksan
  13. reetha ke fayde balon ke liye
  14. reetha ke fayde in urdu
  15. reetha shikakai ke fayde
  16. reetha shampoo ke fayde
  17. amla reetha ke fayde
  18. reetha ke fayde in hindi
  19. reetha amla shikakai ke fayde
  20. amla reetha shikakai ke fayde in hindi
  21. reetha ke beej ke fayde
  22. reetha se baal dhone ke fayde
  23. reetha ke chilke ke fayde
  24. reetha ke upyog
  25. reetha ke nuksan
  26. reetha ke fayde for hair
  27. reetha ke beej
  28. reetha ke fayde hair
  29. amla reetha shikakai ke kya fayde hai
  30. reetha khane ke fayde
  31. amla shikakai reetha ke fayde
  32. reetha oil ke fayde
  33. reetha powder ke fayde
  34. patanjali reetha shampoo ke fayde
  35. benefits of reetha for hair in hindi
  36. reetha advantages
  37. reetha medicinal uses
  38. aritha ke fayde in hindi
  39. aritha powder ke fayde
  40. reetha powder
  41. reetha shikakai
  42. reetha shampoo
  43. reetha for hair
  44. reetha ka ped
  45. reetha shikakai shampoo
  46. reetha tree
  47. reetha ke fayde
  48. reetha amla shikakai
  49. reetha amla shikakai powder
  50. reetha amla shikakai for hair growth in hindi
  51. reetha amla shikakai shampoo
  52. reetha amla shikakai oil
  53. reetha and shikakai
  54. reetha amla shikakai powder for hair
  55. reetha amla shikakai for hair growth
  56. reetha benefits
  57. reetha benefits for hair
  58. reetha botanical name
  59. reetha benefits for hair in hindi
  60. reetha buy online
  61. reetha benefits in hindi
  62. reetha benefits for face
  63. reetha benefits for skin
  64. reetha chemical constituents
  65. reetha chilka
  66. reetha conditioner
  67. reetha cost
  68. reetha coverings
  69. reetha contains
  70. reetha cultivation in india
  71. reetha churna
  72. reetha detergent powder
  73. reetha dry
  74. reetha die works
  75. reetha disadvantages
  76. reetha dandruff
  77. reetha dry hair
  78. reetha english name
  79. reetha extract
  80. reetha easy ayurveda
  81. reetha extract liquid
  82. reetha extract powder price
  83. reetha eyes
  84. reetha fruit
  85. reetha fish
  86. reetha for skin whitening
  87. reetha for hair wash
  88. reetha for dandruff
  89. reetha fruit benefits
  90. reetha for hair growth
  91. reetha hair oil
  92. reetha hair
  93. reetha hair benefits
  94. reetha hair mask
  95. ritha price
  96. ritha ke fayde
  97. ritha ka ped
  98. ritha plant
  99. ritha in english
  100. ritha dhamava
  101. ritha pic
  102. ritha elisa charu
  103. ritha amazon
  104. ritha botanical name
  105. ritha balo me kaise lagaye
  106. ritha chilka
  107. ritha churna
  108. ritha english name
  109. ritha fal
  110. ritha fruits
  111. ritha fish price
  112. ritha flower
  113. ritha gst rate

टिप्पणियाँ