गवेधुका के फायदे | gavedhuka ke fayde

करी पत्ता के फायदे | kari patta ke fayde

करी पत्ता के फायदे 

करी पत्ता का प्रयोग भारतीय पकवानों में किया जाता है, शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां करी पत्ता उपयोग में नहीं लाया जाता होगा, करी पत्ता को कैडर्य, कटनीम, मीठा नीम, पर्वत निम्ब और गिरिनिम्ब जैसे कई नामों से जाना जाता है, लेकिन आप लोग इसे करी पत्ता या मीठा नीम के नाम से ही जानते होंगे, क्या आपको पता है कि जिस करी पत्ता को आप लोग व्यजंनों के लिए प्रयोग में लाते हैं, उसके कई सारे औषधीय गुण हैं, क्या आपको यह पता है कि करी पत्ता एक जड़ी-बूटी भी है और आप सिर दर्द, मुंह के अनेक रोग में करी पत्ता के इस्तेमाल से फायदे ले सकते हैं, इतना ही नहीं, मोतियाबिंद, पित्त विकार, कफज विकार आदि रोगों में भी करी पत्ता के औषधीय गुण से लाभ मिलता है।

kari patta plant images, kari patta tree images, kari patta paudha images
kari patta tree


आयुर्वेद में करी पत्ता के गुण के बारे में कई सारी अच्छी बातें बताई गई हैं, जो आपको जानना जरूरी है, क्योंकि आप करी पत्ता के औषधीय गुण के फायदे बदहजमी, दस्त, उल्टी, पेट दर्द, डायबिटीज आदि में तो ले ही सकते हैं, साथ ही मूत्र रोग, दाद-खाज-खुजली आदि त्वचा रोग, बुखार, कीड़े-मकौड़े के काटने पर भी करी पत्ता से लाभ ले सकते हैं, आइए यहां एक-एक कर जानते हैं कि करी पत्ता के सेवन या उपयोग करने से कितनी सारी बीमारियों में फायदा या नुकसान हो सकता है। 

करीपत्ता क्या है ? 

मीठा नीम का उपयोग भारत में बहुत साल पहले से किया जा रहा है, इसके गीले और सूखे पत्तों को घी या तेल में तल कर कढ़ी या साग आदि में छौंक लगाने से भोजन अति स्वादिष्ट, सुंधित हो जाते हैं, करी पत्ता के पत्तों को दाल में छौंक देने से दाल स्वादिष्ट बन जाती है, करी पत्ता को चने के बेसन में मिलाकर पकौड़ी बनाई जाती है।

करी पत्ता का वृक्ष लगभग 4 से 5 मीटर ऊंचा, सुगन्धित और छोटा वृक्ष होता है, इसके तने की छाल चिकनी गहरे भूरे रंग की होती है, इसके फूल सफेद रंग के और सुगन्धित होते हैं, इसके फल 2.5 सेमी लम्बे, 0.8 सेमी चौड़े, झुर्रीदार होते है, फल पकने पर बैंगनी रंग के हो जाते हैं, हर फल में प्रायः दो बीज होते हैं, इसके बीजों और पत्तों से एक सुगन्धित तेल निकाला जाता है, इस तेल को मिलाकर कई तरह के तेल तैयार किए जाते हैं, मुख्य रूप से करी पत्ता तीन तरह से प्रयोग में लाया जाता है जो ये हैं :-

  • करी पत्ता के पत्तों का प्रयोग खाद्य पदार्थों में छौंक लगाने के लिए किया जाता है।
  • आम, इमली आदि के साथ इसके पत्तों को पीसकर बनाई गई चटनी अत्यन्त स्वादिष्ट व सुगन्धित होती है।
  • मीठी नीम के पत्तों को नारियल तेल में डालकर कुछ दिनों तक धूप में रखने से तेल सुगन्धित हो जाता है।

यहां करी पत्ता के फायदे और नुकसान की जानकारी बहुत ही आसान भाषा में लिखी गई है, ताकि आप करी पत्ता के औषधीय गुण से पूरा-पूरा लाभ ले पाएं।

अन्य भाषाओं में करी पत्ता के नाम 

करी पत्ता का वानस्पतिक नाम मुराया कोईनीगी है और यह रूटेसी कुल का है, करी पत्ता के अन्य ये भी नाम हैं :-

  • Hindi - करीपत्ता, कटनीम, मीठानीम
  • English - करी लीफ ट्री, लीफ, करी बुश 
  • Sanskrit - कैडर्य, कैटर्य, सुरभिनिम्ब
  • Oriya - बरसान, बसनगो, भुरसुंगा 
  • Assamese - बिशहारी, नारासिंग्हा 
  • Kannada - करीबेवु, गंधबेवु 
  • Gujarati - गोरानिम्ब, मीठा लीम्ड़ो, कढ़ीलीम्ड़ो 
  • Telugu - करीवेपाकु, करीवेमु 
  • Tamil - करूवेप्पीलई, करूवेम्पु  
  • Bengali - बरसुंगा, करियाफली 
  • Nepali - मीठो नीम 
  • Punjabi - बोवला, गन्दालु 
  • Marathi - करहीनीम्ब, करीपात 
  • Malayalam - करीवेपु, करीयापेला 
  • Mijoram - अर्पटिल 
  • Arabic - वरक अल करी। 

करी पत्ता के औषधीय गुण 

करी पत्ता के आयुर्वेदीय गुण-कर्म एवं प्रभाव ये हैं :-

मीठी नीम कटु, तिक्त, कषाय, शीत, लघु, पित्तशामक, कण्ठ्य और संज्ञास्थापक होती है, इसके पत्ते और जड़ की छाल वमनरोधी, वातानुलोमक, आमाशयिक सक्रियतावर्धक, जीवाणुरोधी, बलकारक होती है, इसके पत्ते का काढ़ा शीत, लघु, अतिसाररोधी और प्रवाहिकारोधी होता है।

करी पत्ता के फायदे और उपयोग 

करी पत्ता के फायदे, प्रयोग की मात्रा एवं विधियां ये हैं :-

करी पत्ता से सिर दर्द का इलाज होता है 

सिर दर्द होने पर करी पत्ता के इस्तेमाल से लाभ मिलता है, आप करी पत्ता के फूलों को पीस लें, इसे सिर पर लगाएं, इससे सिर दर्द ठीक होता है।

करी पत्ता मोतियाबिंद में फायदेमंद है 

मोतियाबिंद में भी मीठी नीम के उपयोग से लाभ होता है, मीठी नीम के ताजे पत्ते ले, इसका रस निकाल लें, इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से मोतियाबिंद की बीमारी में लाभ होता है।

करी पत्ता मुंह की बदबू में लाभदायक है 

मुंह से बदबू आने से परेशान हैं और आयुर्वेदिक तरीके से मुंह की बदबू का इलाज करना चाहते हैं, तो मीठी नीम की 2 से 4 पत्तियों को चबाकर खाएं, इससे मुंह से दुर्गंध आना बंद हो जाता है।

करी पत्ता मुंह की बीमारियों में फायदेमंद है 

मुंह में होने वाली बीमारी जैसे मुंह के छाले की समस्या में आप मीठी नीम के फायदे ले सकते हैं, इसके लिए मीठी नीम के पत्तों का काढ़ा बना लें, इससे गरारा करें, इससे बीमारी ठीक होती है।

करी पत्ता कफज विकार में लाभदायक है 

कफज विकार को दूर करने के लिए 5 से 10 मिली मीठी नीम के पत्ते का रस निकाल लें, इतनी ही मात्रा में शहद मिला लें, इसका सेवन करें, इससे कफज विकार ठीक होता है।

करी पत्ता बदहजमी का इलाज करता है 

मीठी नीम के पत्ते के रस में निम्बू का रस और शर्करा मिला लें, इसे एक चम्मच की मात्रा में सुबह के समय पिएं, इससे उल्टी, मुंह से पानी आने की समस्या और बदहजमी के साथ-साथ बदहजमी के कारण होने वाली उल्टी भी ठीक होती है।

करी पत्ता दस्त में फायदेमंद है 

दस्त पर रोक लगाने के लिए मीठी नीम के औषधीय गुण से फायदा होता है, इसके लिए मीठी नीम के 2 से 4 फलों को पीसकर खिलाएं, इससे दस्त पर रोक लगती है, बेहतर लाभ के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर सलाह लें। 

करी पत्ता उल्टी के इलाज में फायदेमंद है 

आप उल्टी को रोकने के लिए भी करी पत्ता का सेवन कर सकते हैं, उल्टी होने पर मीठी नीम के 5 से 10 पत्तों को पानी के साथ पीसकर पिएँ, उल्टी रुक जाती है।

करी पत्ता पित्तज विकार का इलाज करता है 

पित्तज विकार दूर करने के लिए 1 से 2 ग्राम करी पत्ता की जड़ लें, इसका चूर्ण निकाल लें, इसे शहद के साथ चाटें, इससे पित्तज-विकारों में लाभ होता है।

करी पत्ता पेट में कीड़े होने पर फायदेमंद है 

10 से 15 मिली मीठी नीम पत्ते के रस को पिलाने से पेट के कीड़े खत्म होते हैं, अधिक लाभ के लिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श लें।

करी पत्ता पेट दर्द में फायेदमंद है 

10 से 20 मिली मीठी नीम की जड़ के काढ़ा में 500 मिग्रा सोंठ चूर्ण मिलाकर पीने से पेट का दर्द ठीक होता है।

करी पत्ता डायबिटीज में फायदेमंद है 

मीठी नीम की 10 पत्तियों को रोज सुबह खाएं, इससे डायबिटीज और डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियों में लाभ होता है।

करी पत्ता से मूत्र रोग का इलाज होता है 

पेशाब से जुड़ी बीमारी होने पर करी पत्ता का सेवन करने से फायदा होता है, इसके लिए करी पत्ता के 5 मिली रस को पिएं, इससे लाभ होता है।

करी पत्ता बुखार में फायदेमंद है 

बुखार होने पर भी करी पत्ता के इस्तेमाल से फायदा मिलता है, मीठी नीम के पत्तों का काढ़ा बना लें, इसे 10 से 20 मिली मात्रा में पीने से बुखार ठीक होता है।

करी पत्ता कीड़ों के काटने पर लाभदायक है 

कीड़े-मकौड़े के काट लेने पर करी पत्ता से इलाज कर सकते हैं, इसके लिए करी पत्ता की जड़ लें, इसकी छाल निकाल लें, इसे पीसकर कीटों के काटने वाले स्थान पर लगाएं, इससे दर्द, सूजन आदि विकार ठीक होते हैं।

करी पत्ता दाद-खाज-खुजली में लाभदायक है 

करी पत्ता के रस में नींबू रस मिलाकर लेप करें, इससे खुजली, पित्ती निकलना और दाद का इलाज होता है, करी पत्ता के फलों का तेल निकाल लें, इसे त्वचा पर लगाएं, इससे त्वचा संबंधी रोगों में लाभ होता है।

करी पत्ता के उपयोगी भाग 

करी पत्ता के इन भागों का इस्तेमाल किया जाता है :-

  • पत्ते
  • जड़
  • फल
  • छाल। 

करी पत्ता का इस्तेमाल कैसे करें ? 

करी पत्ता को इतनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए :-

  • रस - 5 मिली
  • काढ़ा - 10 से 20 मिली।  

यहां करी पत्ता के फायदे और नुकसान की जानकारी बहुत ही आसान भाषा में लिखी गई है, ताकि आप करी पत्ता के औषधीय गुण से पूरा-पूरा लाभ ले पाएं, लेकिन किसी बीमारी के लिए करी पत्ता का सेवन करने या करी पत्ता का उपयोग करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

करी पत्ता कहां पाया या उगाया जाता है ? 

करी पत्ता पूरे भारत में 900 मीटर की ऊंचाई तक पाया जाता है, यह सिक्किम में 1500 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाता है।

मंडुआ के फायदे | mandua ke fayde

  1. kari patta ke fayde for hair
  2. kari patta ke fayde for skin
  3. kari patta ke fayde in hindi
  4. kari patta ke fayde kya hai
  5. kari patta ke fayde for face
  6. kari patta ke fayde bataen
  7. kari patta ke fayde video
  8. kari patta ke fayde aur nuksan
  9. kari patta aur nariyal tel ke fayde
  10. kari patta ke fayde in urdu
  11. kari patta ke fayde bataye
  12. kari patta ke fayde balon ke liye
  13. kari patta ke fayde ke bare mein bataen
  14. kari patta ke beej ke fayde
  15. kari patta use
  16. kari patta ke fal ke fayde
  17. kari patta ke gun
  18. kari patta ke fayde hindi mein
  19. kari patta ke kya fayde hain
  20. kari patta khane ke kya fayde hain
  21. kari patta ke labh
  22. kari patta ke kya fayde
  23. kari patta khane ke fayde
  24. kari patta khane ke fayde aur nuksan
  25. kari patta ke fayde balo ke liye
  26. kari patta ke fayde skin ke liye
  27. kari patta balo ke liye fayde
  28. kari patta balo me lagane ke fayde
  29. kari patta powder ke fayde
  30. kari patta ka pani peene ke fayde
  31. sukhe kari patta ke fayde
  32. kari patta tel ke fayde
  33. kari patta ke fayde urdu
  34. kari patta water benefits
  35. kari patta ke upyog
  36. kadi patta ke fayde hindi
  37. kadi patta ke fayde balo ke liye
  38. kadi patta ke fayde skin ke liye
  39. kadi patta ke fayde in marathi
  40. kadi patta ke fayde bataen
  41. kadi patta oil ke fayde
  42. kadi patta ke fayde aur nuksan
  43. nariyal tel aur kadi patta ke fayde
  44. kadi patta ke fayde bataye
  45. kadi patta ke fayde in hindi
  46. kadi patta ke gun
  47. kadi patta ke labh
  48. kadi patta ke fayde video
  49. kadi patta tel ke fayde
  50. kadi patta ke fayde marathi
  51. kadi patta balo me lagane ke fayde
  52. kadi patta ka pani peene ke fayde
  53. subah khali pet kadi patta khane ke fayde
  54. kadi patta fayde
  55. kadi patta eating benefits
  56. curry patta ke fayde in hindi
  57. curry patta ke fayde in urdu
  58. curry leaves ke fayde
  59. curry leaves ke fayde for hair in hindi
  60. curry leaf ke fayde in hindi
  61. curry patta oil

टिप्पणियाँ