गवेधुका के फायदे | gavedhuka ke fayde

पुदीना के फायदे | pudina ke fayde

पुदीना के फायदे

पुदीना का परिचय 

पुदीना सबसे ज्यादा अपने अनोखे स्वाद के लिए ही जाना जाता है, पुदीने की चटनी न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाती है बल्कि स्वास्थ्यवर्द्धक भी होती है, आयुर्वेद में सदियों से पुदीने का इस्तेमाल औषधि के रुप में हो रहा है, सामान्य तौर पर पुदीने का उपयोग दंत-मंजन, टूथपेस्ट, चुइंगगम्स, माउथ फ्रेशनर, कैंडीज, इन्हेलर आदि में किया जाता है, इसके अलावा भी आयुर्वेद में  पुदीने का प्रयोग अन्य रोगों के इलाज में भी होता है। 

pudina plant images, pudina tree images, pudina images
pudina ke fayde 

पुदीना क्या है ? 

पुदीना के पौधे की कई प्रजातियां होती हैं, लेकिन औषधि और आहार के लिए मेंथा स्पीक्टा लिन्न का ही प्रयोग किया जाता है, इस पुदीने को पहाड़ी पुदीना भी कहा जाता है, क्योंकि यह पहाड़ी इलाके में अधिक होता है, पुदीना कफ और वात दोष को कम करता है और भूख बढ़ाता है, आप पुदीना का प्रयोग मल-मूत्र संबंधित बीमारियां और शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए भी कर सकते हैं, यह दस्त, पेचिश, बुखार, पेट के रोग, लीवर आदि विकार को ठीक करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

पुदीने के फायदे 

बहुत कम लोगों को पता है कि पुदीना ऐसी जड़ी बूटी है, जो औषधि के रुप में काम करती है, लेकिन यह किन-किन बीमारियों में और कैसे काम आता है, चलिये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं :-

पुदीना बाल झड़ना रोकने में फायदेमंद है  

पुदीना अपने वातशामक गुण के कारण बालों के रूखेपन को कम करने में सहयोग देता है, ऐसा होने से बालों की रूसी एवं उनका बेजान होकर झड़ना या टूटना कम होता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगते हैं।

पुदीना के प्रयोग से कान के दर्द में फायदे है 

कान संबंधी समस्याओं जैसे कान दर्द आदि में पुदीना के लाभ से जल्दी आराम मिलता है, कभी-कभी ठंड लगने पर या कान में पानी चले जाने पर कान में दर्द होने लगता है, ऐसे में पुदीना का रस कान में डालने से आराम मिलता है, आपको पुदीना के पत्ते का रस निकालना है और इसे १ से २ बूंद कान में डालना है।

पुदीना की चाय सिरदर्द से दिलाये राहत 

अक्सर देखा गया है की पाचन शक्ति ख़राब होने के कारण सर में दर्द होता है, पुदीने की चाय ऐसे में बहुत फायदेमंद सिद्ध हो सकती है, क्योंकि यह अपने दीपन-पाचन गुण के कारण खाने को अच्छी प्रकार से हजम करने में मदद करती है, जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

पुदीना का पत्ता मुंह के छाले की परेशानी करे कम  

मुंह के छाले की परेशानी में पुदीने के पत्ते का काढ़ा बना लें, इससे गरारा करने से मुंह के छाले की समस्या ठीक होती है। 

पुदीना दांतों के दर्द में फायदेमंद है  

पुदीने के पत्ते का चूर्ण बनाकर दांत को मांजने से दांतों का दर्द कम होता है, पुदीने के औषधीय गुण दाँत के दर्द को कम करने में मदद करते हैं, पुदीना के लाभ दर्द से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है।

पुदीना सांस की नली की सूजन करे कम 

ठंड लगने पर सांस की नली अक्सर सूज जाती है और फिर गले में दर्द होने लगता है, इससे आराम पाने के लिए पुदीने के पत्ते का काढ़ा बनाकर १० से १५ मिली सेवन करने से सांस की नली की सूजन से आराम मिलती है।

पुदीना अपच की समस्या में फायदेमंद है  

अक्सर पेट में गड़बड़ी होने पर अपच की समस्या होती है, इसमें नींबू, पुदीना तथा अदरक के १०० मिली रस लें, इसमें दोगुना २०० ग्राम खांड़ मिला लें, इसे चांदी के बर्तन में पका लें, इस काढ़ा को २० मिली मात्रा में सेवन करें, इससे अपच की समस्या ठीक होती है।

पुदीना भूख बढ़ाये 

कभी-कभी दवा के कारण या लंबे समय से बीमार रहने के कारण भूख कम लगने लगती है, अगर आप भी इस समस्या से ग्रस्त हैं, तो इसके लिए ६-६ ग्राम वृक्षाम्ल, पुदीना, सोंठ, मरिच, ५० मिली अनार का रस लें, इसके साथ ही ३ ग्राम पिप्पली, १ ग्राम लौंग, ३ ग्राम बड़ी इलायची, १८ ग्राम सेंधा नमक और ३५ ग्राम जीरा लें, इनकी जितनी मात्रा हुई, उतनी मात्रा में ही इसमें मिश्री मिला लें, इसका चूर्ण बना लें, इसे १ से ५ ग्राम की मात्रा में सेवन करें, इससे भूख ना लगने की परेशानी ठीक होती है।

पुदीना उल्टी से दिलाये राहत 

उल्टी को रोकने के लिए पुदीना का सेवन करना लाभ पहुंचाता है, अक्सर एसिडिटी होने पर या दवा के साइड इफेक्ट के कारण या फिर अन्य कारणों से भी उल्टी होने लगती है, अगर आप भी उल्टी की परेशानी से ग्रस्त हैं तो पुदीना के पत्तों का काढ़ा बना लें, इसे १० से २० मिली मात्रा में पीने से उल्टी बन्द हो जाती है। 

पुदीना उबकाई के कष्ट से दिलाये 

उबकाई महसूस होने या आने की वजह ज्यादातर अग्निमांद्य या पाचन तंत्र का बिगड़ जाना होता है, पुदीने के सेवन से उबकाई महसूस होने के कष्ट से आराम मिलता है, क्योंकि पुदीने में वात-कफ शामक और दीपन-पाचन गुण होते है, जो आपके पाचन तंत्र स्वस्थ बनाये रखने में और अग्नि को दीप्त करने में सहयोग देते हैं।

पुदीना पेट की गड़बड़ी करे दूर 

सामान्य तौर पर पेट की गड़बड़ी खान-पान में बदलाव की वजह से होता है, १० से १५ मिली पुदीना के काढ़े में नमक तथा मरिच मिला लें, इसे पीने से पेट का रोग ठीक होता है, कभी-कभी जंक फूड खाने या मसालेदार खाना खाने से बदहजमी हो जाती है और पेट में दर्द होने लगता है, पुदीना का काढ़ा या पुदीना की चाय बनाकर पिने से आराम मिल जाता है।

पुदीना के इस्तेमाल से लगती है दस्त पर रोक 

पुदीना के पंचांग का काढ़ा बना लें, इसे १० से २० मिली मात्रा में सेवन करें, इससे अपच और दस्त की समस्या ठीक होती है।

पुदीना अस्थमा में फायदेमंद है 

पुदीना अपने वात-कफ शामक गुण के कारण अस्थमा में भी लाभदायक होता है, इसकी तासीर गर्म होने के कारण फेफड़ों में जमे बलगम को पिघला कर उसे बाहर निकालने में सहायता करती है, इससे इस बीमारी के लक्षणों के कम होने में सहायता मिलती है।

पुदीना इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम में फायदेमंद है 

इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम एक ऐसी अवस्था है, जो अग्निमांद्य से उत्पन्न होती है, जिसमें पाचन तंत्र की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है, इस स्थिति में शरीर में आम की उत्पत्ति शुरू हो जाती है, जो कभी-कभी मल के साथ निकलता हुआ भी दिखाई देता है, पुदीने का सेवन करने से यह अपने दीपन-पाचन गुण के कारण भोजन एवं आम को पचाता है और इसके लक्षणों को कम करने में सहायता करती है।

पुदीना मासिक धर्म में ऐंठन और दर्द को दूर करने में सहायक है 

मासिक धर्म में दर्द और ऐंठन यानि क्रैम्प का कारण बढ़ा हुआ वात दोष होता है, पुदीना के सेवन से हम इस दर्द और ऐंठन को दूर कर सकते हैं, क्योंकि इसमें वातशामक और उष्ण गुण होते है जो दर्द और ऐंठन में राहत देते हैं।

पुदीना मूत्र विकार में फायदेमंद है 

अगर पेशाब करते वक्त दर्द या जलन होता है, पुदीने का इस तरह सेवन करने से लाभ मिलेगा, ५०० मिग्रा पुदीना के पत्ते में ५०० मिग्रा काली मिर्च को पीस लें, इसे छानकर मिश्री मिलाकर पुदीना की चाय की तरह पिएं, इससे मूत्र विकार ठीक होते हैं, पुदीना के पत्तों का काढ़ा बना लें, इसे १० से २० मिली की मात्रा में पीने से गठिया का दर्द कम होता है।

पुदीना श्लीपद या हाथीपांव रोग में फायदेमंद है 

श्लीपद या हाथीपांव होने पर पैर हाथी की तरह फूल जाता है और दर्द के कारण चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है, हाथीपांव के दर्द से राहत पाने के लिए पुदीना का काढ़ा बना लें, इसे १५ से २० मिली की मात्रा में सेवन करें।

पुदीना घाव सूखाने के लिए फायदेमंद है 

पुदीना के पत्ते को पीसकर लेप लगाने से ना सिर्फ घाव से आने वाला दुर्गंध कम होता है, बल्कि घाव भी जल्दी भरता है, इसके अलावा पुदीना के पंचांग का काढ़ा बना लें, इससे घाव को धोने से भी घाव जल्दी भरता है।

पुदीना त्वचा रोग में फायदेमंद है 

रैशेज, मुंहासे या घाव होने पर त्वचा पर काले-धब्बे पड़ जाते हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए पुदीना के पत्तों को पीस लें, इसे दाग वाले जगह पर लगाने से काले धब्बे मिट जाते हैं, त्वचा संबंधी किसी भी समस्या में पुदीना के फायदे असरदार तरीके से काम करते हैं।

पुदीना बुखार में फायदेमंद है 

मौसम के बदलाव के कारण बुखार आने पर पुदीना के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएं, इससे बुखार ठीक हो जाता है, इसके अलावा पुदीने की चटनी बनाकर खिलाने से भी बुखार और बुखार के कारण होने वाली भूख की कमी ठीक होती है, पुदीना के औषधीय गुण बुखार से जल्दी आराम दिलाने में मदद करते हैं।

पुदीना शरीर की जलन में फायदेमंद है 

शरीर की जलन से छुटकारा पाने के लिए पुदीने के पत्तों का काढ़ा बना लें, इसे १५ मिली पीने से जलन कम होता है, शरीर के जलन को कम करने में पुदीना के औषधीय गुण फायदेमंद तरीके से काम करता है। 

पुदीना के इस्तेमाल से सूजन का इलाज 

अगर शरीर के किसी अंग में सूजन के कारण दर्द हो रहा है, तो पुदीने का प्रयोग इस तरह करने से आराम मिलता है, सूजन होने पर सूखा पुदीना के पत्ते का सिरके में पीस लें, इसका लेप करने से कफ दोष के कारण होने वाली सूजन ठीक होती है।

पुदीना बिच्छू के डंक मारने पर फायदेमंद है 

बिच्छु के काटने पर जो दर्द और जलन होता है, उससे राहत दिलाने में पुदीना मदद करता है, इसके लिए सूखा पुदीना के पत्तों को पीस लें, जिस जगह पर बिच्छु ने काटा है, वहां लगाने से दर्द और जलन कम होता है।

तोदरी के फायदे | todari ke fayde

  1. pudina ke fayde in hindi
  2. pudina ke fayde for skin
  3. pudina ke fayde skin ke liye
  4. pudina ke fayde in english
  5. pudina ke fayde for hair
  6. pudina ke fayde bataen
  7. pudina ke fayde video
  8. pudina ke fayde batao
  9. pudina ark ke fayde
  10. pudina aur tulsi ke fayde
  11. dhaniya aur pudina ke fayde
  12. pudina aur doodh ke fayde
  13. pudina aur kali mirch ke fayde
  14. pudina ke fayde bataye
  15. pudina ke fayde bataiye
  16. pudina khane ke fayde bataen
  17. pudina khane ke fayde bataye
  18. pudina ki bhap lene ke fayde
  19. pudina chutney ke fayde
  20. pudina chai ke fayde
  21. pudina chutney khane ke fayde
  22. pudina ki chutney khane ke fayde
  23. pudina chehre par lagane ke fayde
  24. pudina ke fayde face ke liye
  25. pudina ke fayde pudina ke fayde
  26. pudina face pe lagane ke fayde
  27. pudina ke gharelu fayde
  28. pudina ke fayde in gujarati
  29. pudina goli ke fayde
  30. pudina ke fayde hindi mein
  31. pudina ke fayde hindi
  32. pudina ke kya fayde hain
  33. pudina ke kya kya fayde hai
  34. pudina ke fayde in urdu
  35. pudina ke fayde in marathi
  36. jawarish pudina ke fayde
  37. pudina juice ke fayde
  38. jangli pudina ke fayde
  39. pudina juice peene ke fayde
  40. pudina ke fayde ki video
  41. pudina ke kya fayde
  42. pudina khane ke kya fayde hain
  43. pudina khane ke kya fayde
  44. pudina khane ke fayde aur nuksan
  45. pudina ke fayde pet ke liye
  46. pudina lagane ke fayde
  47. pudina leaf ke fayde
  48. pregnancy me pudina ke fayde
  49. pudina nimbu pani ke fayde
  50. pudina ke fayde or nuksan
  51. pudina oil ke fayde
  52. pudina ka oil ke fayde
  53. pudina pani ke fayde
  54. pudina patta ke fayde
  55. pahari pudina ke fayde
  56. pudina powder ke fayde
  57. pudina patte ke fayde
  58. pudina patti ke fayde
  59. pudina pata ke fayde
  60. pudina ke ras ke fayde
  61. pudina ke fayde skin
  62. safed pudina ke fayde
  63. sukha pudina ke fayde
  64. pudina sharbat ke fayde
  65. pudina ke tel fayde
  66. pudina tablet ke fayde
  67. pudina tea ke fayde
  68. pudina ka tel ke fayde in hindi
  69. pudina ke tail ke fayde
  70. pudina ke fayde urdu
  71. pudina vati ke fayde
  72. pudina wali chai ke fayde
  73. pudina ke labh



टिप्पणियाँ